Connect with us

देश

मिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरा, 17 की मौत,हादसे के वक्त 35 से 40 मजदूर ब्रिज पर काम कर रहे थे..

Published

on

मिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरा, 17 की मौत,हादसे के वक्त 35 से 40 मजदूर ब्रिज पर काम कर रहे थे.. July 15, 2026

मिजोरम में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर दूर सायरंग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ है।

घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। मिजोरम के CM जोराम थांगा ने हादसे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा- प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गाडर 341 फीट नीचे गिरा
पुल में कुल 4 पिलर हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गाडर टूटकर गिरा हुआ है। सभी मजदूर इसी गाडर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है। यानी पुल की ऊंचाई कुतुब मिनार से भी ज्यादा है।

Continue Reading
Advertisement
1 Comment