Connect with us

देश

Independence Day: पीएम मोदी ने तोड़ा अपना ही सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड

Published

on

Independence Day: पीएम मोदी ने तोड़ा अपना ही सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड February 14, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11वीं बार लाल किले से देश को संबोधित किया। इस बार उन्होंने सबसे लंबा भाषण देते हुए अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछली बार पीएम ने लाल किले से 90 मिनट का भाषण दिया था। 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने 86 मिनट का भाषण देकर देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था। इस साल उन्होंने 98 मिनट का भाषण दिया। आइए जानते हैं लाल किले से दिए गए भाषणों के बारे में कुछ अहम तथ्य…

अब तक सिर्फ एक बार एक घंटे से कम बोले प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी अब तक कुल 10 बार लाल किले से देश को संबोधित कर चुके हैं। केवल एक बार उन्होंने देश को एक घंटे से कम समय के लिए संबोधित किया। 2017 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का भाषण केवल 56 मिनट का रहा था। ये उनका अब तक का सबसे छोटा भाषण है।

किस प्रधानमंत्री ने कितनी बार फहराया लाल किले पर तिरंगा

Advertisement

भारत को परमाणु शक्ति से संपन्न राष्ट्र बनाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए कुल छह बार लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया है। वहीं, राजीव गांधी और पी. वी. नरसिम्हा राव ने पांच-पांच बार, मोरारजी देसाई ने दो बार और चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, एचडी देवेगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल ने एक-एक बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा झंडा फहराया और देश को संबोधित किया।

किस स्वतंत्रता दिवस पर कितने मिनट बोले मोदी?

प्रधानमंत्री ने जब साल 2014 में देश को पहली बार लाल किले से संबोधित किया तो उन्होंने कुल 65 मिनट तक भाषण दिया। इसके बाद, साल 2015 में उन्होंने 86 मिनट तक देश को संबोधित किया। देश जब आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा था, उस दौरान पीएम मोदी ने देश को लाल किले से 94 मिनट तक संबोधित किया। यह उनके प्रधानमंत्री के रूप में रहने के दौरान लाल किले से दिया गया सबसे लंबा भाषण है।पीएम मोदी ने 2017 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 57 मिनट, 2018 में 82 मिनट और 2019 में 92 मिनट तक देश को संबोधित किया। इसके बाद 2020 में 86 मिनट, 2021 में 88 मिनट, 2022 में 83 मिनट और 2023 में 90 मिनट तक पीएम मोदी ने लाल किले से भाषण दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply