Connect with us

देश

साकेत कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग, गवाही देने आई महिला को मारी गोली..

Published

on

साकेत कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग, गवाही देने आई महिला को मारी गोली.. September 26, 2026

दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग की घटना में एक महिला घायल हो गई है। मौके पर मौजूद पुलिस के मुताबिक चार राउंड फायरिंग हुई। एक व्यक्ति वकील के भेष में आया था, जिसने गोलियां चलाईं। घायल महिला को AIIMS ले गए हैं।

दिल्ली के साकेत जिला कोर्ट में वकील की ड्रेस पहने एक शख्स ने कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि उसने गवाही देने आई महिला को मारने के लिए फायरिंग की. इस दौरान महिला एक गोली लगने के कारण घायल हो गई. घायल महिला को आनन-फानन में एम्स (AIIMS) ले जाया गया है. आरोपी शख्स महिला का पति बताया जा रहा है.

कोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं लेकिन इसके बावजूद इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया। फायरिंग में महिला घायल हो गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि चार राउंड गोलियां चलाई गईं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply