मध्य प्रदेश
मालवा-निमाड़ में बारिश, बिजली गिरने से चार की मौत,नर्मदापुरम, बैतूल-खंडवा समेत आठ जिलों में ओले, भोपाल-इंदौर समेत 39 जिलों में पानी

मध्यप्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिर रहा है। रविवार-सोमवार की रात दो बजे से भोपाल, नर्मदापुरम समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है।
रविवार को मालवा-निमाड़ के इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, धार, नीमच और झाबुआ समेत कई जिलों में बारिश हुई, जबकि भोपाल समेत कई जगह बादल छाए रहे। इससे दिन में ठंडक बढ़ गई। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से दंपती समेत 4 लोगों की मौत हो गई। रविवार को रतलाम और उज्जैन सबसे ठंडे रहे। यहां तापमान में 5.4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।
Continue Reading






You must be logged in to post a comment Login