मध्य प्रदेश
भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती समारोह,केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- शिवराज ने घोषणाएं करने में कभी कंजूसी नहीं की..

भोपाल के एमपी नगर चौराहे को राजपूत समाज के लोगों ने एक घंटे तक जाम रखा। दरअसल, यहां लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था। क्रेन नहीं आने पर समाज ने नगर निगम का विरोध जताया। एक घंटे बाद क्रेन आने पर दोपहर 12 बजे माल्यार्पण हो सका। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड के पास मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती समारोह पर बिग इवेंट है। प्रदेशभर से समाज के लोग जुटे हैं।
- महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्मणराज सिंह मेवाड़ ने कहा, मेवाड़ और इस देश का पर्यायवाची हमारा स्वाभिमान है। इसे सम्मान देने का काम मध्यप्रदेश में हो रहा है। उम्मीद करता हूं कि अन्य प्रदेश इस सीख को लेकर आगे बढ़ेंगे।
- दोपहर 1 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम शुरू हुआ। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, CM शिवराज ने घोषणाएं करने में कभी कंजूसी नहीं की। लेकिन, इतिहास इस बात का भी साक्षी है कि बाकी जो मुख्यमंत्री हुए और घोषणा करते थे, उसमें से 10% पर अमल हुआ। शिवराज ने 100 घोषणाएं की, तो 95% पर अमल हुआ।
- दोपहर 12.15 बजे मनुआभान टेकरी पर महारानी पद्मावती की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण हुआ। CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आज एक संकल्प पूरा हुआ है।
- विरोध के चलते कार्यक्रम काफी अहम
इसी साल 8 जनवरी को राजपूत करणी सेना ने जंबूरी मैदान पर बड़ा प्रदर्शन किया था। मांगें पूरी नहीं होने पर वे जंबूरी मैदान के पास ही धरने पर बैठ गए थे। राजपूतों की मांगों को लेकर मनाने में पूरी सरकार जुटी रही। आश्वासन के बाद राजपूत वहां से हटे। इसके बाद सरकार ने समाज के लोगों को साधने की कोशिशें भी की। CM हाउस में एक कार्यक्रम हो चुका है।
Continue Reading






You must be logged in to post a comment Login