Connect with us

मध्य प्रदेश

भगवान लव-कुश मंदिर निर्माण का स्वीकृति आदेश लेकर पहुंचे CM..

Published

on

भगवान लव-कुश मंदिर निर्माण का स्वीकृति आदेश लेकर पहुंचे CM.. February 19, 2026

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को कुशवाहा समाज के महाकुंभ में भगवान लव-कुश मंदिर निर्माण और कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति का आदेश लेकर पहुंचे। इनका निर्माण 10 करोड़ रुपए की लागत से होना है। आदेश दिखाते हुए CM ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, हम केवल घोषणा ही नहीं करते, जो कहते हैं, वो करते हैं।

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में हुए महाकुंभ में CM ने कहा, मंदिर और सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा सागर में की थी। उन्होंने आदेश की कॉपी महाकुंभ में शामिल हुए कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाह को सौंपी। CM ने डेढ़ महीने पहले सागर में हुए कुशवाहा महासम्मेलन में मंदिर और भवन निर्माण की घोषणा की थी। निर्माण सागर में होना है।

CM ने इन घोषणाओं को भी गिनाया

  • महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मदिवस पर जयंती समारोह मनाने का फैसला किया है। इस दिन ऐच्छिक अवकाश देना शुरू किया है।
  • दमोह के शासकीय महात्मा ज्योतिबा फुले सीएम राइज उत्तर माध्यमिक विद्यालय का नामकरण कर दिया गया है।
  • महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की थी। शामिल कर लिया है।
  • कुश कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया है। इसमें नामांकन करना है, तो एक-दो दिन में चर्चा करके कर दिया जाएगा।
  • अशोक चक्र कुशवाहा समाज की देन
  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, हम अपनी संस्कृति और धर्म के पुजारी हैं। हम ऐसे लोग हैं, जो मेहनत और खून पसीने की खाते हैं। हमारा समाज कभी दूसरे का हक नहीं छीनता। हमारा समाज अन्याय सहन करने वाला नहीं है। जरूरत पड़ी तो स्वाभिमान की लड़ाई लड़ेंगे।
  • सीएम ने कहा कि हम भगवान राम, भगवान कुश के वंशज हैं। हमें यह कहते हुए गर्व है कि चंद्रगुप्त मौर्य जैसे व्यक्ति, जिन्होंने पूरी दुनिया को रोशन किया और सम्राट अशोक हमारे गौरव हैं। हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज में यदि अशोक चक्र किसी की देन है तो वह कुशवाहा समाज की देन है।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में मप्र सरकार के उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार कुशवाहा, नंदराम कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा मौजूद रहे।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply