Connect with us

हरियाणा

नारनौल में 1 दिन की बच्ची की लाश मिली,रेलवे स्टेशन में पटरियों के नजदीक झाड़ियों में फेंकी..

Published

on

नारनौल में 1 दिन की बच्ची की लाश मिली,रेलवे स्टेशन में पटरियों के नजदीक झाड़ियों में फेंकी.. August 21, 2026

हरियाणा के नारनौल में एक मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक कलयुगी मां ने अपनी 1 दिन की नवजात बच्ची को रेलवे स्टेशन के पास पटरियों के नजदीक झाड़ियों में फेंक दिया। वहां से आने जाने वाले लोगों ने बच्ची का शव देखा तो इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।


राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि नागरिक अस्पताल के सामने PNB बैंक के पीछे जाने वाले अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में नवजात जन्मी बच्ची का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर कैलाश चंद शर्मा मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

रेलवे पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि बच्ची को मारकर यहां फेंका गया या वह मरी पैदा हुई। इस एंगल की भी जांच की जा रही है कि कहीं पैदा होने के बाद बच्ची की मौत तो नहीं हुई। इसके लिए बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

बच्ची की लाश मिलने के मामले में पुलिस अब आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाल रही है। शव बरामदगी वाली जगह को आते-जाते रास्तों पर लगे सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस आसपास के अस्पतालों और गर्भवती महिलाओं का भी रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply