Connect with us

topnews

जहां मां गौरी रहती थीं, आर्यन ने वो प्रॉपर्टी खरीदी,साउथ दिल्ली में 37 करोड़ में खरीदे 2 फ्लोर, 2.64 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई

Published

on

जहां मां गौरी रहती थीं, आर्यन ने वो प्रॉपर्टी खरीदी,साउथ दिल्ली में 37 करोड़ में खरीदे 2 फ्लोर, 2.64 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई March 14, 2025

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने बीते साल अलीबाग में 1.29 करोड़ रुपए का घर खरीदा था। सुहाना के बाद अब शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान ने भी आलीशान प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है। आर्यन ने साउथ दिल्ली में 2 अपार्टमेंट खरीदे हैं, जिनकी कीमत 37 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

हाल ही में आई इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आर्यन खान ने साउथ दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील पार्क की एक बिल्डिंग के 2 फ्लोर खरीदे हैं। इसकी कीमत 37 करोड़ रुपए है। इस फ्लैट की रजिस्ट्री मई 2024 में हुई है, जिसके लिए आर्यन खान ने 2.64 करोड़ स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है।

शाहरुख खान ने साल 1991 में गौरी खान से शादी की थी। शादी से पहले गौरी खान साउथ दिल्ली के पंचशील पार्क की उसी बिल्डिंग में रहा करती थीं, जहां उनके बेटे आर्यन ने 2 फ्लोर खरीदे हैं। इन अपार्टमेंट्स को आने वाले दिनों में गौरी खान खुद डिजाइन करेंगी।

साल 2023 में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अलीबाग में 3 घर खरीदे हैं। 1.5 एकड़ में बने 3 घरों को सुहाना खान ने 12 करोड़ 91 लाख रुपए में खरीदा है। जून 2023 में इनकी रजिस्ट्री हुई थी।

जिस जगह में सुहाना खान ने 3 घर खरीदे हैं, उसके ठीक बाजू में शाहरुख खान का बंगला भी है। इसके अलावा भी सुहाना खान ने 10 करोड़ में अलीबाग की एक प्रॉपर्टी खरीदी है।

Advertisement

बताते चले कि आर्यन खान का जन्म 1996 में दिल्ली में ही हुआ था। 26 साल के आर्यन खान लग्जरी ब्रांड D’VYOL के मालिक हैं। इसके अलावा वो जल्द ही पिता की राह पर फिल्मों में करियर बनाने वाले हैं।

साल 2023 में उन्होंने बतौर डायरेक्टर और राइटर सीरीज स्टारडम शुरू की है। इस सीरीज को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply