Connect with us

देश

कर्नाटक CM चुनने के लिए सीक्रेट वोटिंग हुई..

Published

on

कर्नाटक CM चुनने के लिए सीक्रेट वोटिंग हुई.. April 22, 2026

कर्नाटक में मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस के तीन ऑब्जर्वर्स ने रविवार देर रात तक विधायक दल की बैठक में MLAs से बातचीत की। ऑब्जर्वर्स सुशील कुमार शिंदे, दीपक बावरिया और भंवर जितेंद्र सिंह ने विधायकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग भी की।

कांग्रेस लीडर बीके हरि प्रसाद ने सोमवार को बताया कि सीक्रेट बैलट वोटिंग भी हुई। उन्होंने कहा कि विधायकों की राय हाईकमान को भेज दी गई है। अब खड़गे दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बातचीत कर मुख्यमंत्री पर फैसला लेंगे। सिद्धारमैया भी दिल्ली रवाना होंगे।

डीके के दिल्ली जाने पर अभी संशय है। आज उनका जन्मदिन है। डीके समर्थकों से मिलने के बाद मीडिया से भी मिले। उन्होंने कहा, “आज मेरा जन्मदिन है। कार्यकर्ता घर पर मिलने आ रहे हैं। पूजा-पाठ भी है। अभी दिल्ली जाने पर कोई फैसला नहीं किया है। हाईकमान पर फैसला छोड़ दिया है। मुझे जो काम सौंपा गया था, वो मैंने पूरा कर दिया है। मुझे नहीं पता जन्मदिन पर हाईकमान मुझे क्या तोहफा देगा। कर्नाटक के लोग पहले ही हमें नंबर्स दे चुके हैं।”

विधायक दल की मीटिंग में डीके ने केक काटा

यह मीटिंग बेंगलुरु के शांगरी-ला में रविवार रात हुई। इस दौरान डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया मौजूद थे। सिद्धारमैया ने प्रस्ताव रखा कि मुख्यमंत्री का चुनाव खड़गे ही करें। डीके समेत बाकी विधायकों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। विधायक दल की बैठक के दौरान होटल के बाहर डीके और सिद्धारमैया के समर्थकों ने नारेबाजी की।

Advertisement

इस मीटिंग से पहले डीके शिवकुमार ने अपने जन्मदिन का केक काटा था। उन्होंने चुनाव में जीत को जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा बताया था।

मुख्यमंत्री पद को लेकर एक दिन पहले दिए गए 3 बड़े बयान

1. डीके बोले- सिद्धारमैया से मेरा कोई मतभेद नहीं
शिवकुमार ने कहा- कुछ लोग कहते हैं कि सिद्धारमैया के साथ मेरे मतभेद हैं, लेकिन हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी और सिद्धारमैयाजी के साथ खड़ा हुआ।

2. CM पद के लिए 2 नहीं, 4 दावेदार
कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी ने कहा- विधायक दल की बैठक में AICC के अध्यक्ष और महासचिव राय लेंगे और मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। हर पार्टी में किसी न किसी की महत्वाकांक्षाएं होती हैं, लेकिन सिर्फ एक ही CM होगा। चुनाव विधायक और हाई कमान करेगा। शिवकुमार और सिद्धारमैया ही नहीं, एमबी पाटिल और जी परमेश्वर भी CM बनना चाहते हैं।

3. मुख्यमंत्री का ऐलान 2-3 दिन में
कांग्रेस नेता सैयद नसीर बोले- CM की घोषणा 2-3 दिनों के भीतर की जाएगी। जल्द कैबिनेट के गठन की तैयारी है।

Advertisement

शिवकुमार-सिद्धारमैया समर्थकों में पोस्टरबाजी
विधायक दल की बैठक से पहले ही रविवार को कांग्रेस कर्नाटक चीफ डीके शिवकुमार और वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के समर्थकों ने पोस्टरबाजी शुरू हो गई। समर्थकों ने बेंगलुरु में जगह-जगह सिद्धारमैया और डीके को CM बनाने के लिए पोस्टर चस्पा कर दिए। उधर, जीत के बाद वोक्कालिगा संतों ने शिवकुमार से उनके घर पर मुलाकात की।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135, भाजपा को 66 और जेडीएस को 19 सीटें मिली हैं। अन्य के खाते में 4 सीटें गई हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply