Connect with us

उत्तर प्रदेश

सिकंदराराऊ में भोले बाबा सत्संग में मची भगदड़, कई लोगों को मौत, 18 शव पोस्टमार्टम गृह पहुंचे

Published

on

सिकंदराराऊ में भोले बाबा सत्संग में मची भगदड़, कई लोगों को मौत, 18 शव पोस्टमार्टम गृह पहुंचे July 21, 2026

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को बड़ी घटना घटित हुई। भोले बाबा के सत्संग में अचानक से भगदड़ मच गई। जिससे वहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग घायल हो गए। अब तक प्राप्त सूचना के आधार पर 18 शव एटा जिले में पोस्टमार्टम गृह में पहुंचे हैं। अस्पताल में इलाज के लिए लोगों को भेजा रहा है।

हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई। अचानक मची भगदड़ में कई लोगों की मौत होने की खबर है। अब तक 18 शव एटा पोस्टमार्टम गृह पर लाए गए हैं। मृतकों में कई महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। एटा सिकंदराराऊ के बार्डर पर है घटनास्थल। 

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply