Connect with us

देश

विधानसभा उपचुनाव- बंगाल की चारों सीटों पर TMC को बढ़त,उत्तराखंड-हिमाचल और MP की 6 में से 5 सीटों पर कांग्रेस आगे

Published

on

विधानसभा उपचुनाव- बंगाल की चारों सीटों पर TMC को बढ़त,उत्तराखंड-हिमाचल और MP की 6 में से 5 सीटों पर कांग्रेस आगे February 14, 2025

मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। इन सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इनमें से 10 सीटें विधायकों के इस्तीफे और तीन सीट विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई थी।

शुरुआती रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर TMC आगे चल रही है। पिछली बार तीन सीटें बीजेपी ने जीती थीं। बिहार के रुपौली में JDU उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल आगे चल रहे हैं। JDU से राजद में गईं बीमा भारती पीछे हैं।

हिमाचल प्रदेश की तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस आगे हैं। उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाई हुई है। एमपी के अमरवाड़ा में कांग्रेस के धीरन शाह 4400 वोटों से बीजेपी के कमलेश शाह से आगे हैं। पंजाब के जालंधर पश्चिम सीट से AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत आगे हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद NDA और इंडिया ब्लॉक के बीच ये पहला चुनावी मुकाबला है। पिछले चुनावों में इन 13 सीटों में से बीजेपी ने 3 सीटें जीती थीं। अन्य 10 में से कांग्रेस ने 2 और अन्य पार्टियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

तमिलनाडु में विक्रवंडी सीट से विधायक रहे एन पुगाझेंथी का इसी साल अप्रैल में निधन हो गया था। उपचुनाव में AIADMK के मैदान में न होने के कारण एनडीए की सहयोगी पट्टाली मक्कल काची (PMK) ने से.सी. अंबुमणि को मैदान में उतारा है। DMK ने अन्नियुर शिवा और NTK ने अभिनय पोन्नीवलवन को टिकट दिया है, जिन्होंने लोकसभा चुनावों में PMK उम्मीदवार सौम्या अंबुमणि के ख़िलाफ़ धर्मपुरी सीट से चुनाव लड़ा था।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply