Connect with us

देश

542 लोकसभा सीटों की काउंटिंग,UP के रुझानों में कांग्रेस-सपा गठबंधन को बढ़त, भाजपा को भारी नुकसान; 10 साल बाद कांग्रेस 100 सीटों के पार

Published

on

लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम

लोकसभा की 542 सीटों की काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझान में NDA 288, I.N.D.I.A. 230 सीटों पर आगे चल रहा है।

पहले पोस्टल बैलट गिने गए। अब EVM से मतगणना चल रही है। अगले 3 घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 7 फेज में लोकसभा की 543 सीटों पर वोटिंग की तारीखें घोषित की थीं। 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू हुई, जो 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी समेत 57 सीटों पर खत्म हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इससे पहले अमूमन यह 30 से 40 दिनों में खत्म हो जाता था।

यह भी पढ़ें- 

1 जून को आए 12 प्रमुख एग्जिट पोल में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सीट से 33 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। गडकरी को 115944 वोट मिल चुके हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे को अब तक 82768 वोट मिले हैं।

Advertisement

महाराष्ट्र में एनडीए 21 और महाविकास अघाड़ी 25 सीटों पर आगे है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है।एनडीए: भाजपा 15 और शिंदे गुट 6 सीटों पर आगे है।महाविकास अघाड़ी: कांग्रेस 7, शिवसेना उद्धव गुट 10 सीट और एनसीपी (शरद पवार गुट) 8 सीटों पर आगे है।

इंदौर में नोटा को 51 हजार से ज्यादा वोट मिले। सुबह 10.30 बजे तक नोटा को 51 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। अब तक यह रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। वहां 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बिहार की ही पश्चिमी चंपारण की सीट रही जहां 45 हजार 637 वोट नोटा को मिले। तीसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर सीट थी, जहां 41 हजार 667 वोट नोटा में गिरे थे।

Continue Reading
Advertisement
1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: राहुल गांधी बयान, लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply