देश
राज्यसभा चुनाव के बीच सपा को झटका, विधायक मनोज पांडेय का मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा..
राज्यसभा चुनाव के बीच सपा को एक झटका मिला है, जब सपा के विधायक मनोज पांडेय ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है।
राज्यसभा के लिए उत्तर प्रदेश के 10 सीटों, कर्नाटक के 4 सीटों, और हिमाचल प्रदेश की 1 सीट के लिए वोटिंग चल रही है। वोटिंग सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक जारी रहेगी।
राज्यसभा की 15 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार, और हिमाचल की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है। पहले से ही राज्यसभा की 41 सीटों के लिए सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश कोटे की 10 सीटों के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से आठ भाजपा और तीन समाजवादी पार्टी (SP) के हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा देर रात तक होने की संभावना है।
Continue Reading
You must be logged in to post a comment Login