Connect with us

मध्य प्रदेश

भोपाल में कोरोना के पांच मरीज मिले

Published

on

भोपाल में कोरोना के पांच मरीज मिले June 19, 2026

राजधानी भोपाल में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के पांच मरीज मिले हैं। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर आठ पहुंच गई है।

मरीज एक ही परिवार से हैं। सभी मरीजों को पूर्व में कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से चार में कोई लक्षण नहीं है। उनको होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, एक मरीज दूसरी बीमारी से भी पीड़ित है। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक मरीज को डिस्चार्ज किया। भोपाल में आठ सक्रिय केस हैं। इसमें से छह मरीज होम आइसोलेशन में है। जबकि दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुजुर्ग और दूसरी बीमारी से पीड़ित मरीजों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply