Connect with us

देश

बाजार 7% टूटा, ये कोरोना के बाद सबसे बड़ी गिरावट,सेंसेक्स 5,500 अंक गिरकर 72,000 से नीचे, निवेशकों के ₹38 लाख करोड़ डूबे

Published

on

बाजार 7% टूटा, ये कोरोना के बाद सबसे बड़ी गिरावट,सेंसेक्स 5,500 अंक गिरकर 72,000 से नीचे, निवेशकों के ₹38 लाख करोड़ डूबे March 14, 2025

लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों से आज यानी 4 जून को सेंसेक्स करीब 5500 अंकों की गिरावट के साथ 72,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 1900 अंकों की गिरावट है, ये 21,370 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

23 मार्च 2020 के बाद ये बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है। तब कोरोना के कारण बाजार 13.15% टूटा था। 22 मार्च को सेंसेक्स 29,915 के स्तर पर था जो 23 मार्च को 3934 अंक गिरकर 25,981 के स्तर पर आ गया था।

SBI, NTPC, पावर ग्रिड के शेयर 12% से ज्यादा नीचे
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 शेयरों में तेजी है। SBI, NTPC, पावर ग्रिड के शेयर 12% से ज्यादा नीचे है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में करीब 5% की तेजी है।

PSU बैंक इंडेक्स 13% और ऑयल एंड गैस 10% टूटा
NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 13% से ज्यादा टूटा है। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 10% की गिरावट है। निफ्टी मेटल में 9% और रियल्टी में 4% से ज्यादा की गिरावट है। ऑटो सेक्टर भी 3% से ज्यादा नीचे है।

रुझानों में NDA और I.N.D.I.A. के बीच टक्कर इसलिए बाजार गिरा
लोकसभा की 542 सीटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में NDA 284, I.N.D.I.A. 222 सीटों पर आगे चल रहा है। बाजार को अनुमान था कि NDA भारी बहुमत से आएगी, लेकिन अभी रुझानों में टक्कर देखने को मिल रही है।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply