देश
बंगाल में राहुल गांधी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए पत्थर; टूटा शीशा
बंगाल में कांग्रेस नेता के काफिले पर हमला हुआ। कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। जिस गाड़ी से वो सफर कर रहे थे उस गाड़ी का शीशा टूट गया। इस घटना पर जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहापीछे से किसी ने पत्थर मारा होगा। पुलिस अनदेखी कर रही है। अनदेखी के चलते यह घटना घटी ऐसे कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।
एएनआई, कोलकाता। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के गाड़ी पर पत्थर से हमला किया गया है। आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) बंगाल पहुंची। इसी दौरान कांग्रेस नेता के काफिले पर हमला हुआ। कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। जिस गाड़ी से वो सफर कर रहे थे, उस गाड़ी का शीशा टूट गया।
ममता सरकार ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं दी इजाजत: कांग्रेस का दावा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को बंगाल में फिर प्रवेश करेगी। इस दौरान यात्रा मालदा और मुर्शिदाबाद से गुजरेगी। हालांकि उससे पहले कांग्रेस ने यात्रा के लिए ममता सरकार पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि ममता सरकार ने मालदा और मुर्शिदाबाद के लिए राहुल गांधी के कार्यक्रम को अनुमति देने से इन्कार कर दिया है।
You must be logged in to post a comment Login