Connect with us

topnews

टीम इंडिया मुंबई एयरपोर्ट से निकली,तेज बारिश के बाद भी भारी संख्या में फैंस पहुंचे; विक्ट्री परेड कुछ देर में

Published

on

टीम इंडिया मुंबई एयरपोर्ट से निकली,तेज बारिश के बाद भी भारी संख्या में फैंस पहुंचे; विक्ट्री परेड कुछ देर में February 17, 2025

टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया मुंबई पहुंच गई है। कुछ देर में नरीमन पॉइंट्स पर विक्ट्री परेड शुरू होगी। हजारों की संख्या में फैंस अपने क्रिकेटर्स के स्वागत के लिए पहुंचे हैं। बारिश के बाद भी 3 किमी लंबे नरीमन पॉइंट्स पर सिर ही सिर दिख रहे हैं, पैर रखने की जगह तक नहीं है।

कई फैंस टीम इंडिया की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। फूल और ढोल-नगाड़े लेकर पहुंचे हैं। अभी भारतीय खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट से निकले हैं। खिलाड़ी कुछ देर आराम करने के बाद नरीमन पॉइंट पहुंचेंगे। यहीं से खुली बस में सवार होकर 2.2 किमी दूर वानखेड़े स्टेडियम तक विजय जुलूस निकालेंगे। इसके बाद स्टेडियम में सम्मान समारोह में उन्हें 125 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा।

टीम इंडिया गुरुवार सुबह 6:10 बजे बारबाडोस से दिल्ली पहुंची थी। यहां कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने भांगड़ा किया। टर्मिनस से बाहर आकर कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने केक काटा। इस दौरान भारतीय फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

एयरपोर्ट से टीम होटल ITC मौर्या पहुंची। होटल में भी एक स्पेशल केक काटा गया। इसके बाद सुबह 10.46 बजे पीएम आवास पहुंचे। इस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम को एक जर्सी दी, जिस पर नमो-1 लिखा है। पीएम आवास पर खिलाड़ी करीब 2 घंटे रहे।

टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन से फंसी थी। BCCI ने उसे लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा। इस प्लेन का नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply