Connect with us

देश

गाजीपुर ले जाया जा रहा है मुख्तार का शव, जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ इस रूट से निकलेगा काफिला..

Published

on

गाजीपुर ले जाया जा रहा है मुख्तार का शव, जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ इस रूट से निकलेगा काफिला.. March 20, 2025

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि मुख्‍तार की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। उन्होंने बताया कि उसे बेहोशी की हालत में यहां लाया गया था। जेलकर्मियों ने उसे उल्टियां आने की जानकारी दी थी। सूत्रों के अनुसार मुख्तार ने खिचड़ी खाई थी। उसे खून की उल्टी आने की भी चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई।

डिजिटल डेस्क, नई द‍िल्‍ली। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। परिजनों की ओर से दी गई सूचना के अनुसार, परिवार का गाजीपुर जिले के काली बाग में पारिवारिक कब्रिस्तान है। वहीं पर मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी की जा रही है। जिले में भारी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

Mukhtar Ansari Death News: उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा, “न्यायिक अभिरक्षा में यदि किसी की भी मौत होती है तो ये एक गंभीर विषय है और उसके बारे में एक प्रक्रिया बनी हुई है… जब मुख्तार अंसारी पंजाब से उत्तर प्रदेश लाए गए थे तब भी उनकी गंभीर अवस्था थी। इससे पहले भी, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अदालत को मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य के बारे में अवगत कराया था और कहा था कि उन्हें चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है… उसके बाद, उन्हें सभी उचित चिकित्सा उपचार प्रदान किए गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसके बावजूद कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यु हो गई।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply