Connect with us

कर्नाटक

कर्नाटक में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या:लड़की के पिता और BJP ने लव जिहाद बताया, सिद्धारमैया बोले- हत्या निजी कारणों से की गई

Published

on

कर्नाटक में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या:लड़की के पिता और BJP ने लव जिहाद बताया, सिद्धारमैया बोले- हत्या निजी कारणों से की गई March 18, 2025

कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी के मर्डर केस को भाजपा ने लव जिहाद का मामला बताया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इस घटना के पीछे लव जिहाद का एंगल है। कांग्रेस के शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है।

उधर, लड़की के पिता ने भी घटना को लव जिहाद का मामला बताया। उन्होंने दावा किया कि आरोपी ने उनकी बेटी को फंसाने की योजना बनाई थी। वे उसे धमकी दे रहे थे, लेकिन हमारी लड़की ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लव जिहाद के दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह हत्या निजी कारणों से की गई है और राज्य में कानून व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है।

दरअसल, कर्नाटक के हुबली स्थित बीवीबी कॉलेज कैंपस में गुरुवार (18 अप्रैल) को कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की 23 साल की बेटी नेहा हिरेमथ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नेहा MCA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। उसी कॉलेज के एक ड्रॉपआउट स्टूडेंट फैयाज खोंडुनाईक (23) ने नेहा के गले, पेट सहित शरीर पर चाकू से 7 वार किए।

हमले में फैयाज को भी चोटें आईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां नेहा को मृत घोषित कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें फैयाज नेहा पर हमला करता हुआ दिखा।

Advertisement

लड़की के पिता निरंजन हिरेमथ ने कहा, ‘मैं मांग करता हूं कि बाकी लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर यह लव जिहाद नहीं है तो क्या है? लव जिहाद के लिए वे अच्छे परिवारों की लड़कियों को निशाना बनाते हैं। उनका जल्द से जल्द एनकाउंटर किया जाना चाहिए या फांसी दी जानी चाहिए।’

पुलिस ने 18 अप्रैल को बताया था कि नेहा और फैयाज एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों BCA के दौरान क्लासमेट थे। नेहा ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था, जिसके कारण फैयाज ने घटना को अंजाम दिया।

हुब्बली-धारवाड़ की पुलिस कमिश्नर रेणुका एस सुकेमार ने कहा कि इस मामले में कल FIR दर्ज की गई थी, जिसके एक घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हमने सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply