Connect with us

मध्य प्रदेश

आज से 1 महीने बंद रहेगी सुभाष नगर अंडरब्रिज से स्लॉटर हाउस रोड, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी..

Published

on

आज से 1 महीने बंद रहेगी सुभाष नगर अंडरब्रिज से स्लॉटर हाउस रोड, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी.. July 16, 2026

सुभाष नगर रेलवे अंडरब्रिज और स्लॉटर हाउस के बीच मेट्रो स्टेशन का फाउंडेशन बनाया जा रहा है। इसलिए जिंसी धर्मकांटा से सुभाष नगर अंडर ब्रिज तक आगामी 11 अक्टूबर तक रोड बंद रहेगी। मेट्रो कंपनी की सूचना पर पुलिस ने यहां का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस एक महीने तक जिंसी धर्मकांटा से सुभाष नगर रेलवे अंडर ब्रिज तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

लिलि टॉकीज और बोगदा पुल से जिंसी धर्मकांटा होकर मैदा मिल की ओर जाने वाले हल्के वाहन बोगदा पुल, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर अंडर ब्रिज और सुभाष नगर ओवर ब्रिज होकर जा सकेंगे। इसी प्रकार मैदा मिल से लिली टॉकीज और बोगदा पुल की ओर जाने वाले वाहन मैदा मिल, सुभाष नगर अंडर ब्रिज, सुभाष नगर ओवर ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदा पुल व लिली टॉकीज की ओर जा सकेंगे।

लिली टॉकीज और बोगदा पुल से जिंसी धर्मकांटा होकर मैदा मिल की ओर जाने वाले भारी व मध्यम वाहन बोगदा पुल, प्रभात चौराहा और सुभाष नगर ओवर ब्रिज होकर जा सकेंगे। इसी प्रकार मैदा मिल से लिली टॉकीज और बोगदा पुल की ओर जाने वाले वाहन मैदा मिल, सुभाष नगर ओवर ब्रिज से प्रभात चौराहा होकर जा सकेंगे।

Continue Reading
Advertisement
1 Comment