देश
विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित पब पर FIR,लेट नाइट तेज आवाज में म्यूजिक बजाने का आरोप, अन्य पब्स के खिलाफ भी केस दर्ज

बेंगलुरु में विराट कोहली के पब में देर रात तक तेज आवाज में म्यूजिक बजाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। विराट का one8 Commune पब एमजी रोड पर स्थित है।
डीजीपी सेंट्रल ने बताया कि पब सोमवार देर रात 1.30 बजे तक खुला था। बेंगलुरु में रात 1 बजे तक ही पब खोलने की परमिशन है। 3-4 अन्य पब के खिलाफ भी केस दर्ज किए गए हैं।
विराट कोहली के one8 कम्यून की दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता में भी ब्रांच हैं। बेंगलुरु की ब्रांच को दिसंबर 2023 में खोला गया था, ये रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर है।
विराट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बेंगलुरु उनका फेवरेट शहर है। इसलिए उन्होंने ब्रांच के लिए बेंगलुरु को चुना था।
पिछले साल One8 की मुंबई ब्रांच विवादों में रही थी, जब तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसे वेष्टी (धोती) पहनने के कारण पब में एंट्री नहीं दी गई थी। X पोस्ट में उसने कहा था कि पब मैनेजमेंट के इस व्यवहार से वह बहुत दुखी हुआ था।
बेंगलुरु में एमजी रोड पर स्थित विराट कोहली के पब “one8 Commune” के खिलाफ देर रात तक तेज आवाज में म्यूजिक बजाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पब सोमवार देर रात 1.30 बजे तक खुला था, जबकि बेंगलुरु में रात 1 बजे तक ही पब खोलने की अनुमति है। डीजीपी सेंट्रल के अनुसार, 3-4 अन्य पब के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं।
“one8 Commune” की अन्य शाखाएं दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता में हैं, और बेंगलुरु की शाखा दिसंबर 2023 में खोली गई थी। विराट कोहली ने बेंगलुरु को अपना पसंदीदा शहर बताते हुए इस ब्रांच को यहां खोलने का निर्णय लिया था।
पिछले साल, मुंबई ब्रांच विवादों में आई थी जब एक तमिलनाडु के व्यक्ति को धोती पहनने के कारण प्रवेश नहीं दिया गया था।






You must be logged in to post a comment Login