Connect with us

दिल्ली

मोदी ने DU जाने के लिए मेट्रो से यात्रा की,टोकन लेकर प्लेटफॉर्म पहुंचे..

Published

on

मोदी ने DU जाने के लिए मेट्रो से यात्रा की,टोकन लेकर प्लेटफॉर्म पहुंचे.. May 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में जाने के लिए दिल्ली मेट्रो की यात्रा की। वे सुबह 11 बजे लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने टिकट काउंटर से टोकन लिया और उसके बाद वे प्लेटफॉर्म पहुंचे। मेट्रो में यात्रियों के साथ बातचीत भी की।

दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना 1 मई 1922 को हुई थी। इसमें 86 विभाग, 90 कॉलेज, 6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। DU में कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी में हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए। PM यहां 3 बिल्डिंग्स की वर्चुअल नींव रखेंगे। दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों ने कार्यक्रम के लिए गाइडलाइन भी जारी की हैं। स्टूडेंट्स से काले कपड़े पहनकर न आने के लिए कहा गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply