Connect with us

न्यूज़ शॉर्ट्स

मैक्रों के आने से लेकर राफेल के गरजने तक..

Published

on

मैक्रों के आने से लेकर राफेल के गरजने तक.. April 20, 2026

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। मुख्य अतिथि इमैनुएल मैक्रों कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गणतंत्र दिवस की परेड देखी।

परेड में शामिल होने से पहले पीएम मोदी दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचे। वॉर मेमोरियल पहुंचकर पीएम मोदी पहले तीनों सेना के प्रमुख से मुलाकात की।

इसके बाद पीएम मोदी ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

इस दौरान पीएम मोदी केसरी रंग का पगड़ी पहने नजर आए। उन्होंने इसके साथ सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की सदरी भी पहनी।

वॉर मेमोरियल से पीएम मोदी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहुंचे। यहां पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का भी स्वागत किया

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ पहुंचे।

पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ पर दोनों का स्वागत किया। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को गले लगाकर स्वागत किया

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply