Connect with us

देश

क्यों लंबी खि‍ंच रही है BJP-RLD की डील, आखिर किस सीट को लेकर फंस रहा है

Published

on

क्यों लंबी खि‍ंच रही है BJP-RLD की डील, आखिर किस सीट को लेकर फंस रहा है October 30, 2026

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बात आगे बढ़ चुकी है। शर्तें भी लगभग तय हो चुकी हैं। भाजपा ने रालोद को लोकसभा की दो सीटों के साथ राज्यसभा की एक सीट का प्रस्ताव दिया है। जयंत लोकसभा की एक अतिरिक्त सीट के लिए अड़े हुए हैं। सूत्रों का दावा है कि एक-दो दिनों में सब कुछ फाइनल होने के बाद घोषणा भी हो जाएगी।

बिहार और बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश में भी विपक्षी गठबंधन को करारा झटका लगने वाला है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की समाजवादी पार्टी (सपा) से दूरियां बढ़ गई हैं। रालोद की नई दोस्ती भाजपा के साथ होने जा रही है।

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बात आगे बढ़ चुकी है। शर्तें भी लगभग तय हो चुकी हैं। भाजपा ने रालोद को लोकसभा की दो सीटों के साथ राज्यसभा की एक सीट का प्रस्ताव दिया है। जयंत लोकसभा की एक अतिरिक्त सीट के लिए अड़े हुए हैं।

सूत्रों का दावा है कि एक-दो दिनों में सब कुछ फाइनल होने के बाद घोषणा भी हो जाएगी। लगातार दो लोकसभा चुनावों में शून्य पर आउट रालोद की भाजपा से चार सीटों की अपेक्षा थी, जो भाजपा को मंजूर नहीं है। इसीलिए बात का सिलसिला कुछ लंबा खिंच रहा है, लेक‍िन रालोद से जुड़े सूत्र का कहना है कि आखिरी दौर की बातचीत में दोनों दलों के नेतृत्व सहमति की ओर बढ़ रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply