देश

PM मोदी ने डल झील के किनारे योग किया,लोगों के साथ सेल्फी ली; सेना के जवानों ने INS विक्रमादित्य, चीन बॉर्डर पर योगासन किया

Published

on

आज 10वां अंतरराष्ट्रिय योग दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में योग किया। पहले यह कार्यक्रम डल झील के किनारे 6:30 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से इसे हॉल में शिफ्ट कर दिया गया। यह सुबह करीब 8 बजे शुरू हो पाया।

हॉल में करीब 50 लोग और हॉल के बाहर करीब 7 हजार लोगों ने PM मोदी के साथ-साथ योग के मुश्किल आसन किए। इसके अलावा INS विक्रमादित्य पर नौसेनिकों ने सुबह करीब 7 बजे योग किया। LAC के करीब पैंगॉन्ग झील के किनारे ITBP के जवानों ने अलग-अलग आसन कर 10वां योग दिवस मनाया।

2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। इस बार की थीम ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ है।

PM मोदी दो दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। 2013 के बाद से यह उनकी जम्मू-कश्मीर की 25वीं यात्रा है। वहीं 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद 7वीं यात्रा है। चुनाव आयोग सितंबर में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने की तैयारियां कर रहा है। ऐसे में PM मोदी का यहां जाना और योग दिवस जैसे इंटरनेशनल इवेंट में शामिल होना पॉजिटिव मैसेज माना जा रहा है।

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Cancel reply

Trending

Exit mobile version