Connect with us

मध्य प्रदेश

MP-UP में बारिश से 3 की मौत,मानसून ने आधे मध्यप्रदेश, पूरे छत्तीसगढ़ को कवर किया; पंजाब- हरियाणा में 2 दिन हीटवेव चलेगी

Published

on

MP-UP में बारिश से 3 की मौत,मानसून ने आधे मध्यप्रदेश, पूरे छत्तीसगढ़ को कवर किया; पंजाब- हरियाणा में 2 दिन हीटवेव चलेगी March 12, 2025

मानसून ने रविवार को आधे मध्य प्रदेश और पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लिया है। मध्यप्रदेश में रविवार शाम तेज बारिश हुई, जिसके चलते सिवनी के छपारा में कच्चा मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली, जौनपुर, सोनभद्र, कानपुर और गाजीपुर में बारिश हुई। जौनपुर और ललितपुर में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई। उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने आज कर्नाटक और केरल में बारिश का रेड अलर्ट और अंडमान और निकोबार, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, असम, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं रविवार को देश के पांच राज्यों- हरियाणा, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की 22 जगहों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। राजस्थान का जोधपुर 43.6 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पंजाब-हरियाणा में आज से दो दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

गृह मंत्री ने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मानसून के दौरान बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि पूर्वोतर राज्यों में बाढ़ से निपटने और कृषि, सिंचाई और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ब्रह्मपुत्र के पानी को मोड़ने के लिए कम से कम 50 बड़े तालाब बनाए जाने चाहिए।

उन्होंने बाढ़ और जल प्रबंधन के लिए इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की तरफ से जारी की गई सैटेलाइट इमेजरी के इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) से निपटने की तैयारियों का भी जायजा लिया।

मानसून कहां-कहां पहुंचा
दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले, यानी 30 मई को, ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया। फिर 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा।

मानसून 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था। साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पश्चिमोत्तर राज्यों में पहुंच गया था।

18 जून तक मानसून महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा।

Advertisement

मानसून 3 जुलाई तक दिल्ली-पंजाब को कवर करेगा
3-4 दिन में मानसून पूरे मध्य प्रदेश, पूरे बिहार, पूरे झारखंड, पूरे पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से को कवर कर लेगा। 27 जून तक मानसून दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में एंट्री ले सकता है और 3 जुलाई तक इन राज्यों को पूरी तरह कवर करके आगे बढ़ेगा।

मानसून ने 11 जून को गुजरात में एंट्री ली थी। इसके 11 दिन बाद 23 जून को मानसून गुजरात में आगे बढ़ा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 27 जून तक मानसून गुजरात के आधे से ज्यादा हिस्से को कवर कर लेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply