Connect with us

छत्तिश्गढ़

CM बघेल ने प्रदेशवासियों को दी बाल दिवस की शुभकामनाएं, कहा- बच्चे देश के भावी निर्माता…

Published

on

CM बघेल ने प्रदेशवासियों को दी बाल दिवस की शुभकामनाएं, कहा- बच्चे देश के भावी निर्माता... June 24, 2025

हर वर्ष 14 नवम्बर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

हर वर्ष 14 नवम्बर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। सीएम बघेल ने बाल दिवस के पहले शाम एक सन्देश जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम की वजह से पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस(Children’s Day)के रूप में मनाया जाता है।

आगे सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बच्चे देश के भावी निर्माता होते हैं। एक मजबूत पीढ़ी के निर्माण के लिए जरूरी है कि हम बच्चों के शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक विकास के साथ नैतिक विकास के बारे में भी सोचें, अपनी संस्कृति और सभ्यता से उनका परिचय कराएं। बाल दिवस बच्चों के पोषण, शिक्षा, विकास और चरित्र निर्माण के लिए सोच-विचार करने और आवश्यक कदम उठाने का दिन है।

सीएम बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चलते हुए कई निर्णय लिए हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किए गए हैं। इसी तर्ज पर हिन्दी मीडियम स्कूल भी शुरू किये जा रहे हैं। बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई है। इससे लगभग दो लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply