Connect with us

देश

हैदराबाद के जुबली हिल्स में कार से 89.92 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त..

Published

on

हैदराबाद के जुबली हिल्स में कार से 89.92 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त.. February 15, 2026

हैदराबाद के जुबली हिल्स में रविवार रात महिंद्रा थार से 89.92 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गई। कार सवार आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

वेस्ट जोन टास्क फोर्स ने रविवार रात हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में एक कार से 89.92 लाख रुपये की बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी जब्त की। कार में सवार आरोपी को गिरफ्तार कर जुबली हिल्स पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

जुबली हिल्स के रोड नंबर 71 में महिंद्रा थार की एक गाड़ी से रात 11 बजे यह जब्ती हुई। वेस्ट जोन टास्क फोर्स पुलिस ने एक थार कार से नंबर प्लेट टीएस 27 डी 7777 के साथ 89.92 रुपये जब्त किए। टास्क फोर्स पुलिस ने नकदी के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार कर जुबली हिल्स पुलिस को सौंप दिया।

जुबली हिल्स इंस्पेक्टर राजशेखर रेड्डी के मुताबिक, ”हमें टास्क फोर्स की टीम ने कल रात 11 बजे सूचना दी. एक थार से 82,92,000 रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply