Connect with us

देश

‘मुझे BJP ज्वाइन करने के लिए संपर्क किया, लोकसभा चुनाव से पहले 4 और AAP नेताओं की होगी गिरफ्तारी…’..

Published

on

'मुझे BJP ज्वाइन करने के लिए संपर्क किया, लोकसभा चुनाव से पहले 4 और AAP नेताओं की होगी गिरफ्तारी...'.. February 13, 2026

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद शाम को केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी स्थित तिहाड़ जेल में रखा गया। सुनवाई के दौरान ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दावा किया कि सीएम केजरीवाल ने अपनी पार्टी के नेता आतिशी और सौरभ का नाम लिया।

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसे लेकर आज मंगलवार को दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता कर ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

आतिशी ने दावा किया कि भाजपा ने मुझे बीजेपी ज्वाइन करने के लिए अप्रोच किया। साथ ही ऐसा न करने पर गिरफ्तारी की धमकी दी गई। आने वाले समय में मुझे और सौरभ भरद्वाज को गिरफ्तार कराने की इनकी योजना है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को कुचलने का मन बना लिया है। अब चार शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के बाद लोकसभा चुनाव से पहले वो चार और नेताओं (मुझे, सौरभ भरद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा) को गिरफ्तार करने वाले हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply