Connect with us

उत्तराखंड

गुजरात के गांधीधाम स्टेशन में पानी भरा,तीन राज्यों में पिछले एक हफ्ते में 35..

Published

on

गुजरात के गांधीधाम स्टेशन में पानी भरा,तीन राज्यों में पिछले एक हफ्ते में 35.. June 23, 2025

IMD ने इस हफ्ते लगभग सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।

उत्तराखंड के चमोली में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। इसकी वजह से बद्रीनाथ हाईवे बंद करना पड़ा। इससे पहले 29 जून को भी लैंडस्लाइड की वजह से बद्रीनाथ हाईवे 17 घंटे तक बंद रहा था।

गुजरात के कई इलाकों में पिछले 30 घंटो से भारी बारिश हो रही है। 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कच्छ जिले में गांधीधाम रेलवे स्टेशन के अंदर तेज बारिश के चलते पानी भर गया है।

इसके अलावा, हिमाचल में पिछले एक हफ्ते में 24 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में एक ऑटो चालक की ड्रेनेज में गिरने से मौत हो गई। यानी इन तीन राज्यों में 35 मौतें हो चुकी हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में जून महीने में सामान्य से 3 गुना ज्यादा यानी 145.9 MM बारिश हुई है। राज्य में अमूमन जून के महीने में 50.7 MM ही बारिश होती है।

Advertisement

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: तेज बारिश वाले सभी राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी होगी। इनके अलावा दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में गरज, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होगी।

इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा: छत्तीसगढ़, ओडिशा,, मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख।

मौसम से जुड़े अन्य बड़े अपडेट्स…

Advertisement
  • गृह मंत्री अमित शाह ने स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड (SDRF) के तहत 19 राज्यों की सरकारों को 6,194.40 करोड़ रुपए जारी करने की मंजूरी दी है। इस फंड का इस्तेमाल मानसून में राहत और बचाव कार्य करने के लिए किया जाएगा।
  • हिमाचल प्रदेश की स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से बीते एक हफ्ते में 24 लोगों की मौत हुई है। 43 लोग घायल हुए हैं और 350 से ज्यादा मवेशी भी मारे गए हैं। राज्य को 240 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है।
  • गुजरात के जूनागढ़ के विसावदर में 16 इंच बारिश होने से कई गांवों में बाढ़ आ गई है। घरों में भी 5 से 6 फीट तक पानी भर गया।
  • मानसून से दिल्ली की एयर क्वालिटी बेहतर हुई। शुक्रवार शाम दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से नीचे आ गया है। वहीं, हर्ष विहार इलाके में नाले के ओवरफ्लो होने के कारण उसमें एक ऑटो गिर गया, जिससे ड्राइवर की मौत हो गई।
  • असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य में 20 हजार से कम लोग बाढ़ की चपेट में थे। इससे पहले गुरुवार को 38 हजार और बुधवार को 83 हजार लोग बाढ़ की चपेट में थे।

4 राज्यों में देश की 42% आबादी, सामान्य से औसतन 49% कम बारिश
वहीं, UP में सामान्य से 30%, बिहार में 69%, पश्चिम बंगाल में 47% और महाराष्ट्र में 50% कम बारिश हुई है। इन 4 राज्यों में देश की 42% आबादी रहती है और यहां सामान्य से औसतन 49% कम बारिश हुई है। जून में मौसम विभाग के 377 केंद्रों पर भारी बारिश (115.6 मिमी से 204.5 मिमी तक) रिकॉर्ड की गई। यह 5 सालों में सबसे ज्यादा है। बीते साल 178 स्टेशनों पर भारी बारिश हुई थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply