Connect with us

देश

आज MP-राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट..

Published

on

आज MP-राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट.. February 16, 2026

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश भर में मानसून सामान्य से धीमी रफ्तार से चल रहा है। अभी देश में 16% कम बारिश हुई है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में सामान्य से 42% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम व पश्चिमी राज्यों में 3 दिन मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है।

अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट है।

असम में बाढ़ के हालात में कुछ सुधार है। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, राज्य के 6 जिलों में 83 हजार लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और सतारा में बीते 24 घंटे में जोरदार बारिश हुई। रेलवे ट्रैक, बाजारों और सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया। गोरेगांव में 30 साल के एक शख्स के ऊपर पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। महाबलेश्वर और मुंबई के विक्रोली में पहाड़ धंस गए।

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के खरपडियां गांव में 5 लोग नदी के बीच फंस गए। इन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से निकाला गया। ये मवेशी चराने गए थे।

Advertisement

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम-पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी-पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी पश्चिम मध्यप्रदेश, सौराष्ठ और कच्छ, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र , तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: तेज बारिश वाले सभी राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी होगी। इनके अलावा तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, तेलंगाना, साउथ कर्नाटक में गरज, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होगी।

इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा: ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, उत्तरी कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और पंजाब।

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। जून में पहली बार मौसम विभाग ने अगले 3 दिन के लिए पूरे प्रदेश में बरसात का अलर्ट जारी किया है। बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक यूपी में रुक-रुककर बारिश जारी है। लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में सुबह अच्छी बारिश हुई। उधर, कानपुर में गंगा बैराज के 8 गेट बुधवार देर शाम खोल दिए गए।

मध्यप्रदेश में मानसून के पहले सप्ताह में तेज बारिश के कारण नरसिंहपुर, उमरिया, सिवनी समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। भोपाल में आज तेज बारिश के आसार हैं। तेज बारिश के कारण जबलपुर-इटारसी रेलवे ट्रैक पर करेली-नरसिंहपुर स्टेशन के बीच बालू रेवा ब्रिज पर पानी आ जाने के कारण करीब सात ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश: कमजोर पड़ेगा मानसून, आज व कल भारी बारिश का अलर्ट
प्रदेश में एक और तीन जुलाई के बीच मानसून कमजोर पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि आज और कल भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मगर, शनिवार से सोमवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply