Connect with us

इंदौर

इंदौर में रामनवमी पर हादसा-मंदिर में बावड़ी की छत धंसी..

Published

on

इंदौर में रामनवमी पर हादसा-मंदिर में बावड़ी की छत धंसी.. July 21, 2026

इंदौर में आज रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग गिर गए। लोगों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सूचना के तत्काल बाद रेस्क्यू शुरू कर दिया। बावड़ी के अंदर कितना पानी है, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह भी पता नहीं चल सका कि बावड़ी में कितने लोग फंसे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक स्नेह नगर के पास पटेल नगर में मंदिर में रामनवमी पर हवन चल रहा था। यहां श्रद्धालु बावड़ी की छत पर बैठे हुए थे। इसी दौरान छत धंस गई। घटनास्थल पर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं। इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव सहित तमाम एमआईसी सदस्य मीटिंग छोड़कर घटनास्थल पहुंच रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply