Connect with us

देश

भाजपा महिला मोर्चा ने किया गृहमंत्री निवास का घेराव..

Published

on

भाजपा महिला मोर्चा ने किया गृहमंत्री निवास का घेराव.. June 25, 2025

दुर्ग जिले में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य और बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास का घेराव किया। उन्होंने प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। वहीं गृहमंत्री ने कहा कि वो लोग बिना मुद्दा के घेराव करने पहुंचे थे। पहले वो घेराव करने का कारण और अपनी मांगों को बताएं तब वो उस पर अपना जवाब देंगे।

भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शराबबंदी की मांग को लेकर मंगलवार शाम गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास का घेराव किया। घेराव की सूचना होने से पूरे निवास क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। उन्होंने बल प्रयोग करके पुलिस के सुरक्षा घेरा को तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमा-झटकी हुई।

महिलाओं ने गृह मंत्री को भेंट की चूड़ी
भाजपा महिला नेत्रियों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री निवास के बाहर कई घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सांकेतिक रूप में गृहमंत्री को चूड़ियां भेंट की। उन्होंने आरोप लगाया कि वो अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर सकते हैं, महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकते हैं तो उन्हें चूड़ियां पहन लेनी चाहिए।

गंगाजल लेकर खई कसम को भी भूले
इस दौरान पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने कहा कि जिस तरीके से प्रदेश सरकार ने गंगाजल लेकर कसम खाई थी कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी की जाएगी, वह अपने वादे पर खरी नहीं रही है। प्रदेश सरकार अपने इस वादे में विफल रही है। इसी मुद्दे को लेकर आज बीजेपी को सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply