Connect with us

देश

मुंबई में बारिश, 60 किमी की रफ्तार से हवा चली,दोपहर 3 बजे कई इलाकों में अंधेरा छाया; मुंबई एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद

Published

on

मुंबई में सोमवार को अचानक मौसम में बदलाव आया और धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस आंधी ने उच्च गति की हवाओं को साथ लेकर मौसम को अचानक बदल दिया। मुंबई एयरपोर्ट पर इस बदलते मौसम के कारण ऑपरेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। वहाँ कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें डायवर्ट की गईं, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया।

मेट्रो और लोकल रेल सेवाओं में भी प्रभाव पड़ा। हालांकि, दो घंटे बाद इन सेवाओं को फिर से शुरू किया गया। धूल भरी आंधी और बारिश के साथ मुंबई के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं की रफ्तार हुई। इनके अलावा, जबलपुर, बांदा, रायपुर, नागपुर, और पटना जैसे क्षेत्रों में भी अचानक बदलते मौसम के कारण हालात प्रभावित हुए। यहाँ भी हवा की गति में वृद्धि हुई और बारिश हुई।मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक इस तरह का मौसम जारी रह सकता है, और पालघर और ठाणे जिलों में हवा की रफ्तार 50-60 किमी/घंटा तक हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसलिए, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वडाला में मेंटल पार्किंग टॉवर, घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरा
तेज आंधी की वजह से वडाला में अंडर-कंस्ट्रक्शन मेटल पार्किंग टावर गिर गया। इसकी चपेट में कई वाहन आ गए। उधर, घाटकोपर में एक बिलबोर्ड गिरने से 7 लोगों के जख्मी होने की खबर है। बीएमसी के अफसरों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।
नवी मुंबई के एरोली, घनसोली और वाशी के कई इलाकों में पेड़ गिरने की खबर है। कई इलाकों में पानी भरने की खबर है, इससे ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक बारिश का अलर्ट

वहीं, देश में आंधी-बारिश और ओले का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों के कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। राजस्थान में 16 मई तक बरसात का दौर बना रहेगा।

Advertisement

मौसम विभाग ने कहा है कि आज देश के 25 राज्यों में बारिश होगी। इनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड भी शामिल हैं। साथ ही नॉर्थ-ईस्ट के 7 राज्य भी शामिल हैं।

मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के चलते राज्यों में हीटवेव का असर लगभग खत्म हो गया है, लेकिन गर्मी का असर बरकरार है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में रविवार को तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 3 दिन बाद हीटवेव की संभावना है। रविवार को देश में सबसे ज्यादा तापमान मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply