Connect with us

न्यूज़ शॉर्ट्स

19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को नतीजे…

Published

on

19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को नतीजे... May 26, 2025

आगामी लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में आयोजित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया का आखिरी चरण 4 जून को होगा, जिसमें नतीजे घोषित किए जाएंगे। यह चरणों में समाज के सभी विभागों को चुनावी प्रक्रिया में भागीदार बनाने का प्रयास करता है ताकि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, यानी जनता, का निर्णय लिया जा सके। चुनावी प्रक्रिया के इस समय में समाज में राजनीतिक चर्चाओं का उत्साह देखा जा रहा है, और यह भारतीय लोकतंत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की आज घोषणा हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि आम चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

इस बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024 Dates) 7 चरणों में होंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे। सातों चरण इस प्रकार होंगे…

चरणतारीख
पहला 19 अप्रैल
दूसरा26 अप्रैल
तीसरा7 मई
चौथा13 मई
पांचवां20 मई
छठा25 मई
सातवां1 जून
नतीजे4 जून
दिल्ली में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav Dates) की वोटिंग 25 मई को होगी। यूपी में सभी सातों चरणों में वोटिंग होगी। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को वोटिंग होगी। छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल,  26 अप्रैल और तीसरे चरण 7 मई को वोटिंग होगी। बंगाल में सात चरणों में वोटिंग होगी। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सात मई को तीसरे चरण में होगा।
किस चरण में कितने राज्यों में चुनाव
पहले चरण (Lok Sabha Poll Dates) में 21 राज्यों के कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे फेज में 13 राज्यों की 89 सीटों, तीसरे में 12 राज्यों की 94 सीटों, 10 राज्यों की 96 सीटों, 8 राज्यों की 49 सीट, 7 राज्यों की 57 सीट, 8 राज्यों की 57 सीट पर वोटिंग होगी। 
19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को नतीजे... May 26, 2025
4 राज्यों में विधानसभा चुनाव
आम चुनाव के साथ 4 राज्यों में विधानसभा (Vidhansabha Election dates) चुनाव भी होंगे। आंध्र प्रदेश में 13 मई को चुनाव होंगे। सिक्किम और अरुणाचल में 19 अप्रैल को वोटिंग। ओडिशा में मतदान 13 मई से 4 चरणों में होंगे।  
26 विधानसभाओं में होंगे उपचुनाव
हरियाणा, हिमाचल, झारखंड और यूपी समेत 26 विधानसभाओं में उपचुनाव होंगे। 
इस बार 97 करोड़ वोटर्स
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में 96.8 करोड़ वोटर्स हैं और 10 लाख से ज्यादा बूथ वोटिंग के लिए होंगे। राजीव कुमार ने कहा कि हमारे देश के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर होगी। 
उन्होंने कहा कि इस बार 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार वोट करेंगे और कुल 21.5 करोड़ युवा वोटर्स होंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ है।
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply