देश

हिमाचल में बारिश-लैंडस्लाइड से 9 हजार घरों में दरारें..

Published

on

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और लैंडस्लाइड ने काफी तबाही मचाई। हिमाचल में 9 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए। 11 हजार लोगों ने पलायन किया, जबकि 330 लोगों की जान चली गई है।

यही वजह है कि लोग अब घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं। इनके घरों में दरारें आ गई हैं और नीचे की मिट्टी बह गई। किसी भी वक्त घर गिर सकता है। कुछ लोगों ने प्रदेश ही छोड़ दिया है।

वहीं राज्य में 12 में से 11 जिलों में 857 सड़कें बंद हैं। 4,285 ट्रांसफार्मर और 889 जल आपूर्ति योजनाएं रुकी हुई हैं। बारिश, बाढ़, फ्लैश फ्लड व जमीन धंसने से 10 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक का नुकसान आंका गया है।

वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड, UP, बिहार और मध्य प्रदेश सहित देश के 17 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर दिल्ली में भी शनिवार सुबह को तेज बारिश हुई।

पंजाब के 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। फिरोजपुर जिले में भारत-पाक सीमा पर स्थित चेक पोस्ट पूरी तरह पानी में डूब गई। यहां से 50 के करीब किसानों को निकाला गया है।

Advertisement

फिरोजपुर में आरजी पुल टूटने से 15 गांवों से संपर्क टूट गया है। वहीं 4 गांवों से 426 लोगों को बचाया गया है। फिरोजपुर के 50 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Cancel reply

Trending

Exit mobile version