छत्तिश्गढ़

लापता प्रॉपर्टी डीलर अंतिम बार महिला के साथ दिखा..

Published

on

बिलासपुर का लापता प्रॉपर्टी डीलर अंतिम बार एक महिला के साथ दिखा है। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वह महिला के साथ एक होटल से बाहर निकलता नजर आ रहा है। वहीं पुलिस ने लावारिस हालत में उसकी कार भी बरामद की है। जिसमें खून के निशान मिले हैं। ऐसे में मामला गंभीर होता जा रहा है। ये भी आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रॉपर्टी डीलर ने अपहरण की कहानी बनाई है। फिलहाल सकरी पुलिस इस केस में अलग अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

आसमा सिटी निवासी वकील अंसारी प्रॉपर्टी डीलर हैं। वो 3 नवंबर को अंबिकापुर के आर. एस बागड़िया से मिलने गए थे। इस बीच अगले दिन 4 नवंबर को वकील ने अपनी पत्नी अबकरी खातुन को फोन किया था औक कहा था कि वह घर आ रहे हैं। फिर देर रात 11.30 बजे उनका फोन फिर से पत्नी को आया, तब उन्होंने पत्नी को बताया कि मैं फंस गया हूं। मुझे बंधक बना लिया गया है। मुझे छुड़ाने के लिए 10 लाख रुपए की जरूरत है।

जिसके बाद अकबरी ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर प्रॉपर्टी डीलर की तलाश कर रही है। मगर घटना के 11 दिन बीत जाने के बाद भी प्रॉपर्टी डीलर का कुछ पता नहीं चला है।

बताया जा रहा है कि पु्लिस इस केस में जांच कर ही रही थी। इस बीच शनिवार को प्रॉपर्टी डीलर की कार सेंदरी मोपका बायपास के पास लावारिस हालत में मिली है। आस-पास के लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली। जिसमें कार के अंदर से पुलिस को खून के निशान मिले। इस वजह से पुलिस को प्रॉपर्टी डीलर के हत्या की भी आशंका है।

होटल में बोला-ये मेरी पत्नी है

Advertisement

वहीं इस केस में पुलिस को ऐसे भी आशंका है कि प्रॉपर्टी डीलर ने अपने ही अपहरण की कहानी बनाई है। ऐसे इसलिए माना जा रहा है कि क्योंकि पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उसमें वह एक महिला के साथ नजर आ रहा है। दोनों आराम से बातचीत कर रहे हैं। बताया गया है कि वह वीडियो अंबिकापुर के किसी होटल का है।

जांच में यह भी पता चला है कि वकील ने होटल में जो जानकारी दी थी। उसमें उसने बताया कि उसके साथ जो महिला है, वह उसकी पत्नी है। बाद में दोनों उस होटल से निकल भी जाते हैं। यही वजह है कि पुलिस को आशंका है कि प्रॉपर्टी डीलर का उस महिला से अवैध संबंध होगा और उसी के चलते उसने यह कहानी बनाई होगी

पुलिस ने जब इस केस में शुरूआती जांच की थी। तब से प्रॉपर्टी डीलर का फोन बंद चालू आ रहा था। कई बार सायबर सेल ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया। मगर संपर्क नहीं हो सका। फोन बार-बार बंद चलू आने से भी पुलिस को प्रॉपर्टी डीलर पर संदेह है। हालांकि पुलिस ने अब बताया है कि पहले तो वकील का फोन बंद चालू हो रहा था। लेकिन अब कुछ समय से उसका फोन ही बंद है। सकरी टाई सागर पाठक ने बताया है कि हम लगातार मामले की जांच कर रहे हैं। कई टीमों को अलग-अलग स्थान पर भेजा गया है। साइबर टीम लगातार एक्टिव है।

पुलिस को अपहृत वकील अंसारी की पत्नी ने कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी थी, जिसे सुनकर पुलिस अंबिकापुर भी गई थी। वकील के दोस्त से पूछताछ कर पुलिस संदेहियों की जानकारी जुटाकर लौट आई। बताया जा रहा है कि इस वारदात में एक संदेही अभिषेक अयाची व उसके अन्य साथियों का नाम सामने आया है। पुलिस ने इस केस में अंबिकापुर में रहने वाले आरएस बागड़िया से भी बात की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास भी वकील अंसारी का कॉल आया था, जिसमें उन्होंने पैसे के लेनदेन के नाम से संदेही अभिषेक व उसके साथियों के बंधक बनाने की बात कही थी।

Advertisement

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Cancel reply

Trending

Exit mobile version