छत्तिश्गढ़

रायपुर के कलिंगा यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स की गुंडागर्दी…

Published

on

रायपुर की कलिंगा यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट की गुंडागर्दी देखने को मिली। रॉड, डंडे और बेस बॉल का बैट लेकर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में घुसे, जो सामने दिखा उन लड़कों को बुरी तरह पीटा। बाथरूम में घुसकर लड़कों को पीटा, शीशे, वॉश बेसिन तोड़ डाले। लड़कों को इस तरह से मारा गया कि फर्श पर खून बिखरा नजर आया।

सोमवार शाम को हुए इस कांड का अब वीडियो सामने आया है। यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने बताया कि पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। हाल ही में यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले हॉस्टलर्स और डे स्कॉलर्स के बीच विवाद हुआ था। हॉस्टल के लड़कों ने तब डे स्कॉलर्स को पीट दिया था। इसी का बदला लेने हॉस्टल के लड़कों पर हमला किया गया। मारपीट में NSUI के नेता भी शामिल बताए गए हैं।

LLB थर्ड ईयर के एक स्टूडेंट ने इस मामले में शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि हॉस्टल के रहने वाले राहुल ध्रुव ने प्रणय और आशीष नाम के स्टूडेंट्स को गालियां दीं। उसने कहा कि हॉस्टल में डे स्कॉलर की नहीं चलेगी, न नहीं यहां रहने वालों की। इसके बाद अनिकेत तिवारी, आदर्श, विशाल, सत्यम, गुरजीत, दीपक शाह, नाम के स्टूडेंट ने मारपीट शुरू कर दी। घायल हुए लड़कों को कंधा, पीठ, सिर में हर्षवर्धन नाम के स्टूडेंट को दाहिने पैर, दोनों कंधे, पीठ, सिर और घुटने में, प्रणय और आशीष को कान में, रितिक दास को सिर में चोट आई है।

आदर्श नाम के स्टूडेंट की शिकायत पर दूसरे गुट पर FIR दर्ज की गई है। आदर्श ने बताया कि वो अपने साथियों अनिकेत, सुयोग, शशी, विपल्व से बातें कर रहा था तभी वहां प्रशांत चन्द्राकर अपने साथी हर्षवर्धन साहू, अभिषेक सिंह चौहान, सुशोभित शर्मा, अरबाज, कुलदीप को लेकर आया। इसने हमारे साथ मारपीट की। हमले में घायल हुए बालको और अंबेडकर अस्पताल में घायल स्टूडेंट्स का इलाज चल रहा है।

अंबिकापुर के देवीगंज रोड पर 19 दिन पहले 3 लड़कियों ने एक लड़की को बीच सड़क पर जमकर पीटा था। ये देखकर वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। चारों लड़कियां एक-दूसरे से परिचित थीं और उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले की रहने वाली सीमा साहू अंबिकापुर के मनोकामना कपड़ा दुकान में काम में करती है। बुधवार दोपहर को जब वो दुकान में काम कर रही थी, तभी उसे इन तीनों लड़कियों ने बाहर बुलाया और उसके साथ मारपीट व गालीगलौज करने लगीं। पहले चारों लड़कियां रूम मेट्स थीं, लेकिन बाद में विवाद होने पर सीमा साहू ने दूसरा घर ढूंढ लिया था। इधर एक लड़की को मार खाते देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की। फिर भी जब तीनों लड़कियां नहीं मानीं, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया।

सूचना मिलने पर जब तक कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक तीनों आरोपी लड़कियां फरार हो चुकी थी। पीड़िता ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। उसका कहना है कि तीनों लड़कियों ने उसके परिवार को उसके बारे में गलत बातें बता दी थीं, जिस पर उनके बीच विवाद हो गया था और उसने रूम छोड़ दिया था। उसने कहा कि बाद में उसने भी तीनों लड़कियों की शिकायत उनके परिवार से कर दी थी, इसलिए आरोपी लड़कियां उससे रंजिश रखने लगी थी।

6 महीने पहले रायपुर के VIP रोड इलाके में भी बीच सड़क पर कुछ लड़के-लड़कियों ने एक-दूसरे को जमकर पीटा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। लड़के-लड़कियों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया था और जमकर गालीगलौज भी की थी। यह वीडियो होटल ग्रैंड इंपीरिया के ठीक बाहर का था। इस मारपीट में कुछ लड़के-लड़कियों को चोटें भी आई थीं।

दरअसल पार्टी करके लौट रहे लड़के-लड़कियों का ये ग्रुप आपस में झगड़ने लगा था। कुछ लड़कों ने नशे की हालत में लड़कियों से बदसलूकी की थी, जिस पर लड़कियों ने भी उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया था। कुछ स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस पेट्रोलिंग टीम को भी दी थी। हालांकि पुलिस को देख सभी वहां से फरार हो गए थे। इससे पहले भी कई बार और पब में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। लॉकडाउन के वक्त क्विंस क्लब में गोली तक चली थी। शीतल इंटरनेशनल में पार्टी के बाद चाकू से हमला हुआ था। पब में तोड़फोड़ तक की गई थी, मगर आज तक पुलिस ने देर रात तक पार्टियां कराने वाले होटल मालिकों पर कार्रवाई नहीं की।

Advertisement

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Cancel reply

Trending

Exit mobile version