Connect with us

देश

रहाणे की 15 महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी..

Published

on

रहाणे की 15 महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी.. June 24, 2025

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए भारत ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में मुंबई के बैटर अजिंक्य रहाणे का भी नाम है। 15 महीने बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह दी गई है। रहाणे ने अपना पिछला मुकाबला 11 जनवरी 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। टीम में 6 स्पेशलिस्ट बैटर शामिल किए गए हैं, पर इनमें सूर्यकुमार यादव का नाम नहीं है।

WTC का फाइनल 7 से 11 जून के बीच इंग्लैंड के ओवल मैदान में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना है। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। 2021 में खेले गए पहले WTC फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया था।

IPL में रहाणे का शानदार प्रदर्शन, KKR के खिलाफ 29 गेंदों पर 71 रन बनाए
रहाणे का IPL के 16वें सीजन में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने इस सीजन में आक्रामक बल्लेबाजी की है। अब तक खेले 5 मैचों में 52.25 की औसत से 209 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 199.05 रहा है।

केकेआर के खिलाफ रहाणे ने 29 गेंदों पर 71 रन की नाबाद पारी खेली। इसमें उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, मुंबई के खिलाफ जब चेन्नई मुश्किल में थी तो रहाणे ने 27 गेंदों में 61 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा बेंगलुरु के खिलाफ 37 और राजस्थान के खिलाफ 31 रनों की पारी खेली थी।

टेस्ट में हाईएस्ट स्कोर 188 रन, 38.52 का औसत
रहाणे ने अब तक 82 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें उनका औसत 38.52 है। वो 5 हजार रन से 69 रन ही पीछे हैं। उन्होंने 12 सेंचुरी और 25 फिफ्टी लगाई है। हाईएस्ट स्कोर 188 रन है।

Advertisement

सूर्या केवल डेब्यू टेस्ट खेले, सीरीज के बाकी 3 मैचों में टीम में जगह नहीं मिली
सूर्यकुमार यादव ने इस साल फरवरी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टेस्ट डेब्यू किया था। इस टेस्ट में उन्होंने एक पारी खेली थी और 8 रन बनाए थे। उसके बाद बाकी के 3 टेस्ट में प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना पाए थे।

IPL 2023 के शुरुआती सीजन में सूर्या की खराब फॉर्म, सिर्फ एक फिफ्टी

IPL के 16वें सीजन में सूर्यकुमार का खराब फॉर्म जारी है। मुंबई इंडियन के बल्लेबाज सूर्या इस सीजन में छह मैच खेले हैं और महज 123 रन बना सके हैं। इस सीजन में उन्होंने केवल एक फिफ्टी लगाई है। RCB के खिलाफ पहले मैच में 15 रन और चेन्नई के खिलाफ 1 रन बनाया। दिल्ली के खिलाफ वो शून्य पर आउट हुए। पंजाब के खिलाफ फिफ्टी लगाई और कोलकाता के खिलाफ 43 रन की पारी खेली।

भरत को पंत के विकल्प के तौर पर चुना गया
केएस भरत भी WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया में शामिल किए गए हैं। भरत को चोटिल ऋषभ पंत के विकल्प के तौर पर चुना गया है। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी के पहले टेस्‍ट में भरत ने भारतीय टीम के लिए अपना टेस्‍ट डेब्‍यू किया था।

WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। फाइनल 7 से 11 जून के बीच इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेला जाएगा। यह फाइनल मुकाबला इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना है। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। वहीं 2021 में खेले गए पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply