छत्तिश्गढ़

पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दे रहे ,रायगढ़ के लैलूंगा से शुरू की थी यात्रा, करीब 1300 किमी सफर कर कवर्धा पहुंचे, प्रदेश में 5000 किमी साइकिल यात्रा करेंगे प्रमोद…

Published

on

प्रमोद सिदार ने पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने के लिए साइकिल यात्रा शुरू की है। युवक साइकिल पर सवार होकर मंगलवार को अपनी इस यात्रा के तहत कवर्धा पहुंचा। यहां युवाओं ने उनका स्वागत किया। युवाओं के साथ मिलकर प्रमोद ने पौधरोपण भी किया। प्रमोद ने बताया कि वह पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने के लिए छत्तीसगढ़ के 33 जिलों की साइकिल यात्रा पर निकले हैं।

यह साइकिल यात्रा उसने रायगढ़ के लैलूंगा से 12 अक्टूबर को शुरू की थी। यात्रा के दौरान वे इन जिलों का भ्रमण करते हुए करीब 5 हजार किलोमीटर चलेंगे। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए रोड किनारे, स्कूल कैंपस व अन्य सार्वजनिक जगहों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जाते हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वे जहां भी पहुंचते हैं, वहां के स्थानीय संगठन व समिति उन्हें भोजन कराते हैं।

कवर्धा के बाद बेमेतरा जिले के लिए होंगे रवाना
12 अक्टूबर से शुरू हुई साइकिल यात्रा के दौरान प्रमोद ने अब तक जशपुर, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़, गौरेला पेंड्रा, कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर और मुंगेली जिले का भ्रमण किया। करीब 1300 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर मंगलवार को वे कवर्धा पहुंचे थे। इसके बाद वे बेमेतरा जिले के लिए रवाना हुए।

अभी छत्तीसगढ़ में 20 जिलों की यात्रा बाकी
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने प्रमोद 13 जिलों की साइकिल यात्रा पूरी कर चुके हैं। अब भी 20 जिलों की यात्रा बाकी है। अपनी इस साइकिल यात्रा के दौरान वे करीब 5 हजार किलोमीटर तक चलेंगे। खास बात यह है कि कवर्धा पहुंचने पर वह साइकिल यात्रा करते हुए भोरमदेव मंदिर में दर्शन करने भी गए थे।

परिवार को इच्छा बताई, तो उन्होंने सहयोग किया
प्रमोद मूलत: रायगढ़ के लैलूंगा के रहने वाले हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रमोद के पिता नारायण सिदार खुद किसानी करते हैं। उसने खुद से प्रेरित होकर यात्रा शुरू की। परिवार ने भी इसमें सहयोग किया। प्रमोद का कहना है कि आज तेजी के साथ पेड़ों की कटाई हो रही है।

Advertisement

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Cancel reply

Trending

Exit mobile version