मनोरंजन

द केरल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज हुआ,32,000 लापता महिलाओं के केरल से ISIS पहुंचने पर बेस्ड..

Published

on

फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये फिल्म केरल की 32,000 औरतों के अचानक गायब हो जाने की कहानी है। इन औरतों को एक टेररिस्ट आउटफिट ISIS ब्रेनवॉश करके भारत में अलग-अलग टेरर मिशन को अंजाम देने के लिए ट्रेन करते हैं और मिशन पर भेज देते हैं।

अदा शर्मा ने शेयर किया फिल्म का ट्रेलर
फिल्म में लीड रोल निभा रहीं एक्ट्रेस अदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- केरल में हजारों मासूम लड़कियों को एक सिस्टेमेटिक तरीके से ब्रेनवॉश किया गया है, उनका धर्म परिवर्तन किया गया और उनकी जिंदगी तबाह कर दी गई। ये फिल्म उनकी कहानी है।

फिल्म में हिंदू मलयाली नर्स का रोल कर रही हैं अदा
फिल्म में अदा शर्मा एक हिंदू मलयाली नर्स का रोल कर रही हैं। ये नर्स केरल से अचानक गायब हो जाती हैं। इन्हें जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाया जाता है और फिर उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन ISIS में शामिल होना पड़ता है।

4 रेगुलर कॉलेज जाने वाली लड़कियों की ISIS में पहुंचने की कहानी
सुदिप्तो सेन फिल्म के डायरेक्टर हैं। फिल्म में ये दिखाया जाएगा कि 4 रेगुलर कॉलेज जाने वाली लड़कियों को कैसे दुनिया के सबसे बड़े आतंकी संघठन का हिस्सा बना दिया जाता है।

करीब पांच महीने पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर में लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा फातिमा बा का किरदार निभाते हुए नजर आईं थीं। फिल्म 5 मई को बिग स्क्रीन पर रिलीज होगी।

Advertisement

फिल्म के टीजर पर भी हो चुकी है कंट्रोवर्सी
फिल्म में अदा शर्मा के अलावा योगिता बिहानी, सोनिया बालानी और सिद्धि इदनानी भी नजर आएंगी। प्रोड्यूसर विपुल शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ये फिल्म रिसर्च और सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है। ये एक ऐसी कहानी है जिसे सुनाने की हिम्मत कोई नहीं करता। फिल्म देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि हम कितने बड़े खतरे में हैं।

इस फिल्म के टीजर रिलीज होने पर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। फिल्म के टीजर ने सोशल मीडिया पर लोगों को दो भागों में बांट दिया था। कुछ लोग फिल्म के सपोर्ट में थे तो कुछ लोग फिल्म को बॉयकॉट किए जाने की मांग कर रहे थे।

watch video :- https://youtube.com/shorts/FvBQSf9XMuY?feature=share

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Cancel reply

Trending

Exit mobile version