देश

टूरिस्ट प्लेस पर अचानक सामने आई ‘रहस्यमय चीज’, मचा हड़कंप!..

Published

on

धातु की बनी ये गेंद जैसी वस्तु आकार में काफी बड़ी है. जैसे ही इसकी खबर फैली बीच को टूरिस्ट के लिए बंद कर दिया गया और बम निरोधक दस्ते को जांच-पड़ताल के लिए तैनात कर दिया गया. इसकी वजह से Beach पर अफरातफरी माहौल मच गया. 

समुद्र किनारे एक रहस्यमय गेंदनुमा वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया. धातु की बनी ये गोलाकार वस्तु आकार में काफी बड़ी है. जैसे ही इसकी खबर फैली बीच को टूरिस्ट के लिए बंद कर दिया गया और बम निरोधक दस्ते को जांच-पड़ताल के लिए तैनात कर दिया गया. मामला जापान के शिजुओका प्रांत के Enshu Beach का है. 

जापानी मीडिया के मुताबिक, बीते मंगलवार को एक महिला को धातु की बनी प्रतीत होने वाली रहस्यमय गेंद समुद्र तट पर नजर आई थी. उसने फौरन इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी. इसके बाद इस गेंद की खोजबीन के लिए जापानी सेल्फ डिफेंस फोर्स के बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया और जांच के लिए क्षेत्र को बंद कर दिया गया. 

इस गेंद का व्यास 1.5 मीटर है और यह धातु (लोहे) से बनी हुई प्रतीत होती है, जिसके दोनों किनारों पर हुक भी लगे हुए हैं. एक्स-रे स्कैन में गेंद अंदर से ठोस नहीं दिखी. शुरुआती जांच में ये पता नहीं चल सका है कि यह अज्ञात वस्तु क्या है. आशंका जताई जा रही है कि यह द्वितीय विश्व युद्ध के समय का कोई बम हो सकता है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. 

Advertisement

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Cancel reply

Trending

Exit mobile version