देश

गोपाल भार्गव बने एमपी के प्रोटेम स्पीकर,विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से..

Published

on

भाजपा के सबसे सीनियर व रहली से नौ बार के विधायक गोपाल भार्गव ने गुरुवार को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली। सुबह 11 बजे राजभवन में गवर्नर मंगुभाई पटेल ने उनको शपथ दिलाई।

एमपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव रहली विधानसभा सीट से आठवीं बार विधायक बने हैं। 1984 में वह पहली बार रहली से चुनाव जीते थे। उसके बाद से वह अजेय रहे हैं। नौवीं बार वह फिर से मैदान में उतरने की दावेदारी जता रही है। वह बचपन से ही सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। खासकर मजदूरों, किसानों और बीड़ी श्रमिकों के पक्ष में उन्होंने कई बार आवाज उठाई है। राजनीतिक आंदोलनों की वजह से उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा है।

भार्गव का जन्म एक जुलाई 1952 को गढ़कोटा में हुआ था। उनके पिता का नाम शंकरलाल भार्गव है। शादी रेखा भार्गव से हुई है। गोपाल भार्गव को एक बेटा और तीन बेटियां हैं। भार्गव ने स्नातकोत्तर के साथ-साथ एलएलबी भी किया है। इसके साथ ही वह कृषि और सिनेमा व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। सियासी करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से हुई थी। वह 1970 से 1973 तक सागर विश्वविद्यालय छात्र संघ में विभिन्न पदों पर रहे हैं। इसके बाद 1980-82 में नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा के अध्यक्ष भी बने थे।

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Cancel reply

Trending

Exit mobile version