Connect with us

देश

कोरोना के एक्टिव केस 50 हजार पार,24 घंटे में 10,753 नए मामले आए..

Published

on

कोरोना के एक्टिव केस 50 हजार पार,24 घंटे में 10,753 नए मामले आए.. March 7, 2026

देश में कोरोना के एक्टिव केस 50 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 10,753 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस बढ़कर 53,720 हो गए। इससे पहले पिछले साल 4 सितंबर को 50 हजार से ज्यादा एक्टिव केस दर्ज किए गए थे। पिछले 14 दिन यानी 1 से 14 अप्रैल तक देश में 89 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक दिन पहले यानी गुरुवार को संक्रमण के 11 हजार 109 मामले सामने आए थे, जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा एक्टिव केस 49 हजार 622 हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, डेली पॉजीटिविटी रेट 6.78% और वीकली रेट 4.49% पहुंच गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.69% है। वहीं, मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई। पिछले 14 दिन यानी 1 से 14 अप्रैल तक देश में 89 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं।

टॉप-5 राज्यों में 67% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे
देश में पिछले 24 घंटे में 10,753 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 7,229 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 67% है।

केरल: यहां 3,065 नए केस मिले, 1,892 लोग ठीक हुए, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 18,663 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली: यहां शुक्रवार को 1,420 नए केस आए और 6 व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। 1,065 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। यहां एक्टिव केस 4,311 हो गए हैं।

महाराष्ट्र: शुक्रवार को यहां 1,152 नए केस आए वहीं 4 व्यक्तियों की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.27% है और 5,928 एक्टिव केस हैं।

Advertisement

हरियाणा: यहां बीते दिन 835 नए केस सामने आए और 436 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 3,233 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.37% हो गया है।

उत्तर प्रदेश: यहां शुक्रवार को 757 नए केस मिले और 271 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 2579 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.56% है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply