Connect with us

धार्मिक ज्ञान/विज्ञान

कर्नाटक या आंध्र प्रदेश, कहां जन्मे हनुमान..

Published

on

कर्नाटक या आंध्र प्रदेश, कहां जन्मे हनुमान.. March 7, 2026

आज हनुमान जयंती है। अयोध्या में राम मंदिर का काम आधा हो चुका, 2024 यानी अगले साल मंदिर भक्तों के लिए खुल जाएगा, लेकिन प्रभु राम के भक्त हनुमान के जन्मस्थान पर विवाद अब तक नहीं सुलझ पाया है।

दक्षिण के दो राज्य कर्नाटक और आंध्र प्रदेश अपने यहां हनुमान का जन्म होने का दावा करते हैं। इस लड़ाई में एक तरफ आंध्र का तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम यानी TTD है, तो दूसरी तरफ कर्नाटक के किष्किंधा का श्री आंजनेय जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट।

कर्नाटक का दावा है कि हंपी से करीब 25 किमी दूर अनेगुंडी गांव ही किष्किंधा नगरी है और यहीं पवनपुत्र जन्मे थे। वहीं, TTD कह रहा है कि तिरुमाला की 7 पहाड़ियों में से एक पर हनुमान जी का जन्म हुआ। हालांकि, वह इससे इनकार नहीं करता कि अनेगुंडी गांव ही किष्किंधा है।

TTD ने तिरुमाला की आंजनेय पहाड़ी पर मंदिर में आने वाले भक्तों को फैसिलिटी देने के लिए भूमिपूजन भी कर दिया था, लेकिन कर्नाटक के श्री हनुमान जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गोविंदानंद सरस्वती ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में इस निर्माण कार्य को चुनौती दी। कोर्ट ने पिछले साल इस पर स्टे लगा दिया था, जो अब तक लगा है।

TTD ने जन्मस्थान का पता लगाने कमेटी बनाई, कर्नाटक ने रिपोर्ट खारिज की
2020 में TTD ने 7 सदस्यों की कमेटी बनाई थी, जिसने साबित करने की कोशिश की है कि हनुमान जी का जन्म स्थान तिरुमाला ही है। कमेटी ने जो रिपोर्ट तैयार की है, वह तेलुगू, अंग्रेजी सहित हिंदी में भी पब्लिश हो चुकी है, पर कर्नाटक वाले इसे नहीं मानते। हनुमान जी के जन्मस्थान को लेकर उनके तर्क और प्रमाण अलग हैं।

Advertisement

एक साल पहले दैनिक भास्कर की टीम दोनों ही राज्यों में उन जगहों तक पहुंची थी, जहां हनुमान जन्म स्थान होने का दावा किया जा रहा है। हमने 3 हजार किमी से ज्यादा की यात्रा की। दोनों जगहों के एक्सपर्ट्स से बात की, नेचुरल एविडेंस देखे।

इन दोनों जगहों के एक्सपर्ट्स के अलावा राम जी के वनगमन स्थलों को एक सूत्र में पिरोने वाले रिसर्चर डॉ. राम अवतार से भी बात की और इसके बाद यह रिपोर्ट लिखी। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर दोबारा ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पब्लिश कर रहे हैं।

राम मंदिर जैसा असर दक्षिण में हनुमान मंदिर से होगा
गंगावती में रहने वाले RSS नेता संतोष कहते हैं कि हनुमान जन्म स्थली के डेवलपमेंट के लिए 120 करोड़ रुपए सेंक्शन किए जा चुके हैं। जमीन अधिगृहण का काम भी शुरू हो गया है। इसका बड़ा पॉलिटिकल इम्पैक्ट होना भी तय है।

जैसे अयोध्या हिंदुओं की श्रद्धा का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है, वैसे ही किष्किंधा भी बनेगा। दक्षिण भारत के साथ ही पूरे भारत में इसका असर दिखेगा। आने वाले सालों में हजारों-लाखों की संख्या में यहां हिंदू दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

इन जगहों पर भी हनुमान जन्म का दावा

Advertisement
  • गुजरात स्थित डांग जिले को लेकर मान्यता है कि यहां अंजनी पर्वत की गुफा में ही हनुमान जी का जन्म हुआ था।
  • झारखंड स्थित गुमला से 20 किमी दूर आंजन गांव है। माना जाता है कि यहीं पहाड़ की चोटी स्थित गुफा में हनुमान का जन्म हुआ था।
  • हरियाणा स्थित कैथल में भी वानर राज हनुमान का जन्म स्थान माना जाता है।
  • महाराष्ट्र के नासिक से 28 किमी की दूरी पर स्थित अंजनेरी मंदिर को भी हनुमान जी का जन्म स्थान माना जाता है।
  • कर्नाटक के शिवमोगा के एक मठ प्रमुख ने दावा किया है कि हनुमान का जन्म उत्तर कन्नड़ जिले के गोकर्ण में हुआ था।
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply