देश

सीताराम केसरी के साथ जो हुआ देश ने देखा’, PM मोदी बोले- नेहरू ने किया था आरक्षण का विरोध

Published

on

संसद के बजट सत्र की कार्यवाही जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आलोचना करना कुछ साथियों की मजबूरी हो गई है।

संसद के बजट सत्र की कार्यवाही जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आलोचना करना कुछ साथियों की मजबूरी हो गई है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं इस बार भी पूरी तैयारी से आया हूं। कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। मैं खरगे का विशेष आभार प्रकट करता हूं। मैं उस दिन इन्हें बहुत ध्यान और आनंद से सुन रहा था। लोकसभा में मनोरंजन की जो कमी हमें खल रही थी, वो इन्होंने पूरी कर दी थी

पीएम ने कहा- सब जानते हैं कि आजादी के बाद भी देश में गुलामी की मानसिकता को किसने बढ़ावा दिया। अगर आप अंग्रेजों से प्रभावित नहीं थे, तो अंग्रेजों की बनाई दंड संहिता कांग्रेस ने क्यों नहीं बदली।

  • पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस के अपने नेता की कोई गारंटी नहीं है, वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री ने कहा- ‘जिस कांग्रेस ने OBC को पूरी तरह कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहब को भारत रत्न के योग्य नहीं माना, केवल अपने परिवार को भारत रत्न देते रहे। वो अब हमें उपदेश दे रहे हैं, वो अब हमें सामाजिक न्याय का पाठ पढ़ा रहे हैं।’
  • पीएम ने कहा- ‘जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट दिया था, जिस कांग्रेस ने दर्जनों बार लोकतांत्रिक तरीके से आई सरकारों को रातों-रात बर्खास्त कर दिया था, जिस कांग्रेस ने अखबारों पर भी ताले लगाने की कोशिश की थी। अब देश को तोड़ने का नैरेटिव उस कांग्रेस ने गढ़ना शुरू कर दिया है। अब देश को उत्तर-दक्षिण में तोड़ने के बयान दिए जा रहे हैं।’

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Cancel reply

Trending

Exit mobile version