उत्तर प्रदेश

मऊ में सांसद से भिड़ा सरकारी डॉक्टर, ‘अपनी नेतागीरी बाहर जाकर दिखाओ’ कहकर खोया आपा

Published

on

उत्तर प्रदेश के मऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मऊ जिले में घोसी के सांसद राजीव राय जब जिला चिकित्सालय में लगातार मिल रही शिकायतों के चलते औचक निरीक्षण करने पहुंचे, तो एक सरकारी डॉक्टर उनसे भिड़ गया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धनंजय कुमार सिंह भी इस निरीक्षण में सांसद के साथ थे। राजीव राय ने जिला अस्पताल का पूरा जायजा लिया और चिकित्सकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। करीब 12 बजकर 50 मिनट पर सांसद डॉ. सौरभ त्रिपाठी के कमरे में गए और उनसे पूछा कि उनकी ड्यूटी का समय क्या है। डॉक्टर ने बताया कि वे सुबह 8 बजे से ड्यूटी पर हैं।

इस पर राजीव राय ने सवाल किया कि जब आपकी ड्यूटी सुबह 8 बजे से है, तो आप साढ़े 12 बजे क्यों आए हैं? आपके कैबिन के बाहर 100 से अधिक मरीज इंतजार कर रहे हैं, आपने कितने मरीज देखे हैं? इस सवाल पर डॉक्टर त्रिपाठी नाराज़ हो गए और सांसद से सीधे भिड़ गए। उन्होंने कहा, “आप अपनी जानकारी को ठीक करें। अगर आपको नेतागीरी करनी है तो बाहर जाइए।”

4 डॉक्टर गैरहाजिर, दलाल भी सक्रिय

सांसद के औचक निरीक्षण के दौरान 4 डॉक्टर गैरहाजिर पाए गए। वहीं, कुछ दलाल भी सक्रिय पाए गए, जो मरीजों और डॉक्टरों के बीच सेटिंग करवाते थे। इस पूरे मामले पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Advertisement

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों ने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सांसद राजीव राय ने कहा कि ऐसे डॉक्टर उन्होंने कभी नहीं देखे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस डॉक्टर पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह लोगों की जान के लिए खतरा साबित हो सकता है। उन्होंने डॉक्टर को “साइको” करार दिया और बताया कि यह डॉक्टर पहले भी पत्रकारों के साथ बदसलूकी कर चुका है।

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Cancel reply

Trending

Exit mobile version