Connect with us

topnews

भारत ने हॉकी में जापान को 35-1 से हराया

Published

on

भारत ने हॉकी में जापान को 35-1 से हराया February 5, 2025

भारत ने पुरुष हॉकी 5 एस विश्वकप क्वालिफायर में जापान को 35-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले मलयेशिया को 7-5 से हराया था। गुरुवार को मिली दो जीत के बाद भारत पूल तालिका में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। जापान के खिलाफ मैच में मनिंदर ने दस गोल किए जबकि मोहम्मद रहील ने सात, पवन राजभर और गुरजोत सिंह ने पांच-पांच गोल किए। सुखविंदर ने चार, कप्तान मनदीप मोर ने तीन जबकि जुगराज सिंह ने एक गोल किया। जापान का एकमात्र गोल मसाताका ने किया। इससे पहले मलयेशिया के खिलाफ गुरजोत ने पांच गोल किए जबकि मनिंदर सिंह और मोहम्मद रहील ने एक-एक गोल किया।

भारत ने पांच मैचों में चार जीत के साथ 12 अंक अर्जित करते हुए क्वालीफायर के एलीट ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है, हालांकि दूसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान (12 अंक) को अब भी एक मुकाबला खेलना है।

तीसरे स्थान पर मौजूद मलेशिया (43 गोल) के पास नौ अंक हैं लेकिन अगर वह अपना आखिरी मुकाबला जीत भी लेता है तो उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए गोल के मामले में भारत (73 गोल) को पीछे छोड़ना होगा। इससे पूर्व, भारत ने दिन के अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को 7-5 से मात दी। भारत के लिए गुरजोत ने पांच गोल किए, जबकि रहील और मनिंदर ने एक-एक गोल किया। मलेशिया के गोल आरिफ इशाक, अबू इस्माइल, मोहम्मद दिन, कमरुद्दीन कमरुलजमान और मैट स्यारमन ने दागे।

Continue Reading
Advertisement
1 Comment