दिल्ली

‘बीजेपी ने किया शराब घोटाला, कई बड़े नेता शामिल’, AAP नेता संजय सिंह का बड़ा दावा..

Published

on

आम आदमी पार्टी के दिल्ली से राज्यसभा सांसद संजय सिंह दो दिन पहले Delhi Excise Policy Scam केस में जमानत पर रिहा हुए हैं। रिहाई के बाद से ही वह राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। वह लगातार पार्टी की गतिविधियों में लिप्त हैं। शुक्रवार सुबह संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली शराब घोटाला भाजपा ने किया है। इस घोटाले में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं।

तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि उन्होंने भाजपा नीत केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की।

फिर उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, जिस तरह से दिल्ली और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा गया, वह देश में ‘तानाशाही’ की शुरुआत है।

उन्होंने आगे कहा, ‘वे अन्य मुख्यमंत्रियों को भ्ज्ञी जेल भेजने की तैयारी कर रहे हैं। यह देश में लोकतंत्र और संविधान के लिए बहुत खतरनाक है और हमें इसके खिलाफ लड़ने की जरूरत है।’

Advertisement

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी क्योंकि उस समय बोलने और रहने की आजादी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि आजादी के 77 साल बाद अब वही स्थिति पैदा हो गई है।

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Cancel reply

Trending

Exit mobile version