कोलकाता

‘बंगाल आतंकियों की पनाहगाह’ BJP के आरोपों पर बिफरीं ममता बनर्जी, बोलीं- दो घंटे में पकड़े गए आरोपी..

Published

on

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के उन आरोपों का खंडन किया जिसमें विपक्ष पार्टी ने राज्य को आतंकवादियों के सुरक्षित पनाहगाह बताया था। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में पश्चिमी मेदिनीपुर से रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि सुना है भाजपा के एक नेता कह रहे हैं कि बंगाल सुरक्षित नहीं है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा के उन आरोपों का खंडन किया जिसमें विपक्ष पार्टी ने राज्य को आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बताया था। बता दें कि बंगाल पुलिस ने कर्नाटक के रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज पहले कहा कि उसने पिछले माह रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट के पीछे के आरोपियों को कोकाटा से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि बंगाल आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है।

कूच बिहार में एक रैली को संबोधित करती हुईं ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में पश्चिमी मेदिनीपुर से रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Cancel reply

Trending

Exit mobile version